एप में खोलें

भारत में निवेश बैंकों की ग्रोथ बढ़ाने में पब्लिक सेक्टर निभा रहा अहम भूमिका: रिपोर्ट

प्रकाशित 20/03/2025, 11:47 pm
© Reuters.  भारत में निवेश बैंकों की ग्रोथ बढ़ाने में पब्लिक सेक्टर निभा रहा अहम भूमिका: रिपोर्ट

© Reuters. भारत में निवेश बैंकों की ग्रोथ बढ़ाने में पब्लिक सेक्टर निभा रहा अहम भूमिका: रिपोर्ट

मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। भारत में निवेश बैंकों की ग्रोथ को आगे बढ़ाने में पब्लिक सेक्टर अहम भूमिका निभा रहा है। इसकी वजह सरकार की विनिवेश योजना और मजबूत घरेलू प्रवाह होना है। यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई। निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने वित्त वर्ष 26 के लिए 47,000 करोड़ रुपये का विनिवेश लक्ष्य रखा है, जो निवेश बैंकों को अच्छे अवसर प्रदान कर रहा है।

एमके इन्वेस्टमेंट बैंकिंग की रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल के वर्षों में एलआईसी और इरेडा जैसी प्रमुख सार्वजनिक कंपनियों के आईपीओ के साथ-साथ आईआरसीटीसी (NSE:INIR), ओएनजीसी (NSE:ONGC), एचएएल और कोल इंडिया (NSE:COAL) जैसी कंपनियों में सरकार द्वारा किए गए ऑफर फॉर सेल (NSE:SAIL) (ओएफएस) ने बाजार को सक्रिय बनाए रखा है।

रिपोर्ट में बताया गया कि भारत कोकिंग कोल, सीएमपीडीआई, एमएनजीएल, आईआरईडीए और कई बैंकों के आगामी आईपीओ और फंड जुटाने की गतिविधियों से वित्त वर्ष 26 और उसके बाद निवेश बैंकिंग की वृद्धि को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि भारत के इक्विटी बाजारों में निवेशकों की मजबूत भागीदारी जारी है। 2024 में 92 आईपीओ ने सामूहिक रूप से 1.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई है, जबकि 1.36 लाख करोड़ रुपये क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के माध्यम से जुटाए गए।

रिपोर्ट के मुताबिक, सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के समर्थन से बाजार लगातार मजबूत बने हुए हैं।

बीते 11 महीने से एसआईपी निवेश लगातार 20,000 करोड़ रुपये से ऊपर बना हुआ है और बीते पांच महीनों से 25,000 करोड़ रुपये से अधिक बना हुआ है। यह बाजार को लेकर निवेशकों के आत्मविश्वास को दिखाता है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) भी बाजार को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वित्त वर्ष 25 में डीआईआई ने 5.7 लाख करोड़ रुपये का निवेश शेयर बाजार में किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, रेपो रेट में कटौती और एनबीएफसी लोन पर जोखिम भार में कटौती से फाइनेंशियल सेक्टर को बूस्ट मिलेगा।

--आईएएनएस

एबीएस/

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2026 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित