एप में खोलें

कमजोर वैश्विक मांग से ऑस्ट्रेलिया में मसूर का भाव नरम

द्वारा
प्रकाशित 25/05/2026, 08:45 pm
कमजोर वैश्विक मांग से ऑस्ट्रेलिया में मसूर का भाव नरम

कमजोर वैश्विक मांग से ऑस्ट्रेलिया में मसूर का भाव नरम

iGrain India - मेलबोर्न। बेहतर घरेलू स्टॉक, कमजोर वैश्विक मांग तथा कनाडा की जबरदस्त चुनौती के कारण ऑस्ट्रेलिया में मसूर का भाव स्थिर या नरम चल रहा है। छोटी निप्पर किस्म की मसूर का दाम पिछले माह की तुलना में करीब 30 डॉलर प्रति टन नीचे आ गया है।

हालांकि इसमें शार्ट कवरिंग के तहत थोड़ा बहुत कारोबार हो रहा है मगर कीमतों पर इसका कोई खास सकारात्मक प्रभाव नहीं देखा जा रहा है। सबसे ऊंचा पोर्ट डिलीवरी मूल्य चालू माह के आरंभ में 670 डॉलर प्रति टन के  करीब पहुंचा था लेकिन उसके बाद नरम पड़ गया। 

व्यापार विश्लेषकों के मुताबिक विदेशी बाजारों में मसूर की बिक्री करने में भारी कठिनाई हो रही है। कनाडा में 2025-26 सीजन के दौरान मसूर का शानदार उत्पादन हुआ और वह आक्रामक ढंग से इसे वैश्विक बाजार में बेचने का प्रयास भी कर रहा है।

ऑस्ट्रेलिया को उसकी सख्त प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा लगता है कि 2026-27 सीजन के दौरान भी वहां मसूर का अच्छा उत्पादन होगा और अगस्त 2026 से इसके नए माल की आवक शुरू हो जाएगी। एक अन्य समीक्षक के अनुसार मसूर का बाजार फिलहाल काफी हद तक स्थिर है। 

व्यापार विश्लेषकों के मुताबिक जून शिपमेंट के लिए मसूर के कारोबार एवं मूल्य में मामूली बदलाव देखा जा रहा है। कुछेक निर्यातकों को उम्मीद है कि मसूर के उत्पादक अपने स्टॉक की बिक्री में थोड़ी-बहुत सक्रियता दिखा सकते हैं। विक्टोरिया प्रान्त के उत्पादक काफी सावधानी बरत रहे हैं। 

मोटी जम्बो किस्म की मसूर का भाव अब भी छोटी निप्पर मसूर की तुलना में करीब 50 डॉलर प्रति टन ऊंचा चल रहा है लेकिन एक समीक्षक का कहना है कि दोनों के बीच मूल्यान्तर में कमी आई है क्योंकि श्रीलंका में बेहतर स्टॉक से मांग कमजोर पड़ गई है। खाड़ी क्षेत्र में उत्पन्न संकट का भी मसूर के निर्यात प्रदर्शन पर असर पड़ रहा है।

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2026 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित