PMAY List 2026: प्रधानमंत्री आवास योजना सूची देखें (PMAYG-Gramin, PMAY-U)
Pradhan Mantri Awas Yojana List (PMAY List)

PMAY List 2026: प्रधानमंत्री आवास योजना सूची देखें (PMAYG-Gramin, PMAY-U)

Published: By: Anirudh Singh Chauhan
प्रिंट
PMAY List या प्रधानमंत्री आवास योजना सूची 2026 में PMAY Gramin List और PMAY Urban List वो सभी लाभार्थी शामिल हैं जिन्हें PMAY के तहत कवर किया गया है। PMAY 2026 के बारे में लेटेस्ट अपडेट यहां पाएं।
यहाँ कवर किए गए टॉपिक्स
Show More

PMAY List के बारे में

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को किफायती आवास उपलब्ध कराना है। यह योजना दो भागों यानी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (PMAY Urban) में संचालित होती है। हाल ही में सरकार ने PMAY-G और PMAY Urban दोनों योजनाओं में सुधार और समय सीमा (Deadline) से संबंधित नए अपडेट जारी किए हैं। नीचे PMAY Scheme Deadline Details दी गई हैं ताकि लाभार्थी समय पर आवेदन कर सकें और योजना का लाभ उठा सकें।

PMAY आवास योजना

समयसीमा

PMAY-G या PMAY ग्रामीण

मार्च 31, 2029

PMAY-U या PMAY शहरी

31 दिसंबर, 2025 (विशेष रूप से 31 मार्च, 2022 तक स्वीकृत घरों के निर्माण कार्य पूरा करने के लिए)

PMAY-U 2.0 या PMAY शहरी 2.0

नई योजना अपने बहु-वर्षीय दायरे के साथ शुरू की गई

अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं, तो PMAY लाभार्थियों की सूची में अपना नाम देखने के लिए यहाँ बताये गए तरीकों को जानें। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया पूरा करने के बाद, आपको एक रेफरेंस नंबर मिलता है। PMAY आवेदन का स्टेटस ट्रैक करने के लिए इस रेफरेंस नंबर की ज़रूरत होगी।

PMAY List : खास बातें

PMAY List खास बातें

PMAY का Full Form

प्रधानमंत्री आवास योजना

PMAY लॉन्च वर्ष

2015

PMAY योजना के प्रकार

PMAY योजनाएं दो प्रकार की होती हैं-

PMAY ग्रामीण लाभार्थी सूची के तहत श्रेणियाँ

  • 3 लाख रुपये तक की आय वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार

  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति

  • कम आय वर्ग (एलआईजी) परिवार जिनकी आय 3 लाख रुपये से 6 लाख रुपये के बीच है

  • 6 लाख रुपये से 12 लाख रुपये के बीच आय वाले मध्यम आय वर्ग और 12 लाख रुपये से 18 लाख रुपये के बीच आय वाले मध्यम आय वर्ग PMAY लाभार्थी सूची में शामिल है।

PMAY का उद्देश्य

PMAY योजना का उद्देश्य सभी पात्र परिवारों / लाभार्थियों को किफायती आवास की सुविधा प्रदान करना है।

PMAY List देखने की आधिकारिक वेबसाइट

PMAY(U) की वेबसाइट - https://pmaymis.gov.in/

वेबसाइट डिजाइन एवं विकासकर्ता

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार

ये भी पढ़ें : इंदिरा आवास योजना IAY 

PMAY List: Beneficiary-Wise Funds Released Online

यदि आपका नाम पीएमएवाई सूची में है, तो प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लिए जारी Beneficiary Funds कैसे देखें?

  • pmaymis.gov.in पर जाएं जो कि PMAY Urban की आधिकारिक वेबसाइट है। 

  • टॉप नेविगेशन बार से 'Search Beneficiary' चुनें, फिर "Beneficiary wise funds released" पर क्लिक करें।

  • अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और 'Send OTP' पर क्लिक करें।

  • आपको केन्द्र, राज्य तथा शहरी स्थानीय निकाय द्वारा जारी धनराशि की जानकारी मिल जाएगी। 

पीएमएवाई यू लाभार्थी निधि पृष्ठ का स्क्रीनशॉट
PMAY U beneficiary funds का स्क्रीनशॉट

PMAY List: Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin List देखें 

यदि आपने PMAY Gramin 2025 के तहत पंजीकरण किया है, तो यहां उन विकल्पों की सूची दी गई है जिनसे आप PMAY List में अपना नाम देख सकते हैं:

  • PM Awas Yojana - Gramin की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmaymis.gov.in/)  पर जाएं। 

  • मेनू से ‘Stakeholders’ विकल्प चुनें

  • ‘Indira Awas Yojana (IAY)/PMAYG Beneficiary' पर क्लिक करें।

यहां आपको प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना सूची में अपना नाम देखने के दो विकल्प मिलेंगे:

  • Registration Number द्वारा: आपको आवश्यक फ़ील्ड में अपनी पंजीकरण संख्या दर्ज करनी होगा और फिर, 'Submit' पर क्लिक करना होगा, यदि आपका नाम सूची में है, तो आपकी स्क्रीन पर इसका विवरण दिखेगा।

  • Registration Number के बिना:  यदि आपके पास पंजीकरण संख्या नहीं है, तो ‘Advanced Search’ नाम का दूसरा विकल्प चुनें। वहां पर पूछे गए विवरण जैसे राज्य, जिला, ब्लॉक, पंचायत आदि दर्ज करें। आपके सामने नीचे दिया गया पेज खुल जाएगा।

पंजीकरण संख्या के बिना अपना नाम खोजने के लिए PMAY ग्रामीण सूची पृष्ठ का स्क्रीनशॉट
पंजीकरण संख्या के बिना PMAY List में अपना नाम सर्च के लिए आपको ऊपर दिए गए विवरण दर्ज करने होंगे

  • यहां पूछे गए विवरण जैसे राज्य, ब्लॉक, योजना का नाम, पंचायत आदि प्रदान करें और फिर सर्च करें।

  • इन सभी विवरणों को भरने के बाद, ‘सर्च (Search)’ पर क्लिक करें और सूची में अपना नाम देखें।

PMAY सूची कैसे तैयार की जाती है? 

SECC 2011-सामाजिक-आर्थिक एवं जाति जनगणना 2011 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से 640 से अधिक जिलों में की जाने वाली पहली कागज रहित जनगणना थी। इससे इस आर्थिक श्रेणी में आने वाले लोगों को घर मुहैया कराने में मदद मिलती है। भारत सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों की पहचान और चयन करते समय SECC 2011 पर विचार करती है। इसके अलावा, सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची को अंतिम रुप देने से पहले संबंधित पंचायतों और तहसीलों से सलाह लेती है।

PMAY लिस्ट तैयार करने के संदर्भ में केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को निम्नलिखित निर्देश दिए हैं -

"सब्सिडी के तहत अंतर्गत लाभार्थी के नेतृत्व वाले व्यक्तिगत घर के निर्माण या राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को ट्रांस्फर की जाने वाली एन्हैन्स्मन्ट (राशि) / केंद्रीय सहायता को लाभार्थी के बैंक खातों में इलेक्ट्रॉनिक रूप से ट्रांस्फर किया जाएगा। राज्य/केंद्र शासित प्रदेश व्यक्तिगत निर्माण हेतु परियोजनाओं को मंजूरी देने से पहले आधार/वोटर ID कार्ड/कोई अन्य विशिष्ट पहचान संख्या या लाभार्थी के मूल जिले के राजस्व प्राधिकरण से मकान के स्वामित्व का प्रमाण पत्र और वैध बैंक खाता संख्या के साथ पात्र लाभार्थियों की इलेक्ट्रॉनिक लिस्ट तैयार करेंगे।

PMAY List : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची (PMAY Gramin List) राज्यवार (PMAY आधिकारिक वेबसाइट पर 07 नवंबर 2025 तक अपडेटेड)

क्र.सं.

राज्य का नाम

MoRD लक्ष्य

प्रतिबंध GEO टैग से बाहर

पूर्ण एवं सत्यापित

पुरे हो चुके

1

अरुणाचल प्रदेश

35937

35591

35591

35591

2

असम

2987868

2906468

2079726

2100511

3

बिहार

5012752

4908040

3905689

3914607

4

छत्तीसगढ

2642224

2430304

1683702

1684839

5

गोवा

257

254

242

242

6

गुजरात

902354

828748

621837

639637

7

हरियाणा

106460

75550

27598

41175

8

हिमाचल प्रदेश

121502

97343

50790

51316

9

जम्मू और कश्मीर

336498

334714

315690

318760

10

झारखंड

2234176

1939793

1579806

1583887

11

केरल

232916

76794

34606

34608

12

मध्य प्रदेश

5774572

4945761

4018472

4055700

13

महाराष्ट्र

4370829

4133872

1504283

1518703

14

मणिपुर

108550

101549

27045

56717

15

मेघालय

188034

184666

136741

153295

16

मिजोरम

29967

29959

16556

25300

17

नगालैंड

48830

48736

36218

36270

18

ओडिशा

2849889

2808104

2474441

2478235

19

पंजाब

103674

76629

42876

44460

20

राजस्थान

2497121

2433315

1772386

1791963

21

सिक्किम

1399

1397

1393

1393

22

तमिलनाडु

957825

740425

651035

656491

23

त्रिपुरा

376913

376220

370855

372702

24

उत्तर प्रदेश

3685704

3656095

3636521

3640816

25

उत्तराखंड

69194

68531

68201

68227

26

पश्चिम बंगाल

4569423

4569032

3420058

3420259

27

अंडमान और निकोबार

3424

2591

1315

1316

28

दादरा और नगर हवेली

11206

10777

5068

5068

29

दमन और दीव

158

158

43

43

30

लक्षद्वीप

45

53

45

45

31

पुदुचेरी

0

0

0

0

32

आंध्र प्रदेश

247114

246930

86878

89800

33

कर्नाटक

944140

544072

158496

162880

34

तेलंगाना

0

0

0

0

35

लद्दाख

3004

3004

2916

3004

कुल

41453959

38615475

28767119

28987860

 

                                                                                                PMAY List 2026 (Gramin)


PMAY Gramin List PDF कैसे डाउनलोड करें और देखें?

आप निम्न प्रक्रिया के ज़रिए PMAY list का PDF डाउनलोड कर सकते हैं। आप PMAY सूची पोर्टल पर भी PMAY सूची सर्च कर सकते हैं।

चरण 1: pmayg.nic.in पर जाएं जो कि ऑफिशियल PMAY G वेबसाइट है। ‘Awaassoft’ सेक्शन के अंतर्गत “Report” टैब पर क्लिक करें, जैसा कि नीचे दी गई तस्वीर में दिखाया गया है।

PMAY Status report


PMAY List Gramin Homepage

 

चरण 2 : जब आप 'Report' पर क्लिक करते हैं, तो एक नई विंडो खुलती है जिसमें आपको 'Social Audit Reports' सेक्शन के तहत "Beneficiary details for Verification" विकल्प पर क्लिक करना होगा, जैसा कि नीचे दी गई तस्वीर में दिखाया गया है।

pmay-लाभार्थी-सूची-pmay-list pmay ग्रामीण सूची PMAY List के तहत सत्यापन हेतु लाभार्थी का विवरण

चरण 3: अगले चरण में, आपको “Selection Filters” में आवश्यक जानकारी भरनी होगी -

  • सबसे पहले, आपको पहले विकल्प से वह वर्ष चुनाना होगा (जैसे चित्र में 2021-2022) जिसके लिए आप पीएम आवास योजना ग्रामीण सूची (PMAY LIST 2021-22) देखना चाहते हैं।

  • आपको दूसरे विकल्प में Pradhan Mantri Awaas Yojana Gramin का चयन करना होगा।

  • इसके बाद, आपको तीसरे विकल्प में Name of State चुनना होगा।

  • फिर, आप चौथे विकल्प में District का नाम चुन सकते हैं।

  • 5वें विकल्प में "Block" का नाम चुनें।

अंत में, आपको 6वें विकल्प में " Panchayat " का नाम चुनना होगा।

pmay-name-search-pmay-list PMAY ग्रामीण सूची के लिए Selection Filters 

चरण 4: इस चरण में, आप प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों की सूची (PMAY-G) खोलने के लिए Submit बटन पर क्लिक कर सकते हैं।

चरण 5: इस चरण में, आप गांव का नाम, पंजीकरण संख्या, लाभार्थी का नाम, पिता या माता का नाम, घर का आवंटन पाने वाले व्यक्ति का नाम, स्वीकृति संख्या, स्वीकृत राशि, भुगतान की गई किस्त, PMAY-G के तहत जारी की गई राशि और PMAY-G के लाभार्थियों की सूची में घर की स्थिति का पता लगा सकते हैं।

चरण 6: आप प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों की इस पूरी सूची को 'एक्सेल' और ‘PDF’ प्रारूप में डाउनलोड भी कर सकते हैं। यह क्रमशः “Download Excel” और “Download PDF” टैब के ज़रिए किया जा सकता है।

PMAY-U के लिए Nodal Agencies की PMAY List देखें

PMAY के लिए राज्य स्तरीय नोडल एजेंसियों (SLNA) की सूची देेखने के लिए आपको इन चरणों का पालन करना होगा -

चरण 1:  वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ पर लॉग इन करें।

चरण 2:  होमपेज पर, SNLA list टैब पर क्लिक करें।

चरण 3:  PMAY-U योजना के लिए SNLA की एक लिस्ट खुल जाएगी।

इस सूची में SNLAs का राज्य, संगठन का नाम, पता और ईमेल जैसी जानकारी दी गई है।

PMAY List 2026: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) सूची (28 जुलाई 2026 तक)

नीचे 28 जुलाई 2026 तक की राज्यवार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) (PMAY Urban) की रिपोर्ट दी गई है।

क्रमांक

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

MoRD लक्ष्य

पूर्ण हुए आवास

लक्ष्य के मुकाबले पूर्णता (%)

कुल

पूरे भारत में

4,09,23,302

3,11,85,334

76.2%

1

अरुणाचल प्रदेश

35,937

35,591

99.04%

2

असम

29,62,945

23,10,870

77.49%

3

बिहार

50,12,752

42,02,370

83.70%

4

छत्तीसगढ़

26,42,224

20,28,202

76.74%

5

गोवा

257

243

94.55%

6

गुजरात

8,39,116

7,19,351

84.87%

7

हरियाणा

1,06,460

41,272

27.89%

8

हिमाचल प्रदेश

98,209

69,389

70.45%

9

जम्मू और कश्मीर

3,36,498

3,26,737

96.55%

10

झारखंड

20,12,107

16,41,702

81.42%

11

केरल

1,13,404

40,911

36.07%

12

मध्य प्रदेश

57,74,572

43,59,143

74.91%

13

महाराष्ट्र

43,70,829

20,37,676

46.36%

14

मणिपुर

1,08,550

56,932

28.08%

15

मेघालय

1,88,034

1,59,764

79.96%

16

मिजोरम

29,967

25,441

62.21%

17

नागालैंड

48,830

38,141

78.01%

18

ओडिशा

28,28,739

25,48,905

90.01%

19

पंजाब

77,208

55,563

70.17%

20

राजस्थान

24,93,546

20,32,986

81.06%

21

सिक्किम

1,399

1,393

99.57%

22

तमिलनाडु

9,57,825

6,72,397

69.75%

23

त्रिपुरा

3,76,913

3,73,940

99.02%

24

उत्तर प्रदेश

36,59,273

36,42,990

99.45%

25

उत्तराखंड

69,194

68,242

98.59%

26

पश्चिम बंगाल

45,69,423

34,20,433

74.85%

27

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

3,424

1,512

44.16%

28

दादरा और नगर हवेली

11,206

6,875

61.35%

29

दमन और दीव

158

56

35.44%

30

लक्षद्वीप

45

45

100%

31

पुडुचेरी

0

0

0%

32

आंध्र प्रदेश

2,47,114

90,596

35.51%

33

कर्नाटक

9,44,140

1,72,662

18.29%

34

तेलंगाना

0

0

0%

35

लद्दाख

3,004

3,004

97.07%

कुल

पूरे भारत में

4,09,23,302

3,11,85,334

76.2%

PMAY के तहत पैनलबद्ध बैंकों की PMAY List देखें

नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) ने प्रमुख बैंकों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं जो PMAY-CLSS योजना के तहत होमबॉयर्स की MIG श्रेणी को ऋण वितरित करेंगे। अगर आप प्राथमिक ऋण देने वाले संस्थानों (PLIs) की सूची देखना चाहते हैं, तो आप दिए गए चरणों में ऐसा कर सकते हैं-

चरण 1: https://pmayuclap.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर CNA-PLI List पर क्लिक करें।

चरण 3: PLI बैंकों की सूची (PMAY List) को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है-

  • PIL-राष्ट्रीय आवास बैंक (NHB) की सूची

  • PIL-आवास और शहरी विकास निगम (हुडको) की सूची

  • PIl- भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की सूची

चरण 4: PIL की वह PMAY List चुनें जिसे आप देखना चाहते हैं।

चरण 5: आप PIL की PMAY List देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

PMAY Permanent Waiting List क्या है?

PMAY में स्थायी प्रतीक्षा सूची (Permanent Wait List) उन लोगों की प्रतीक्षा सूची है जिन्हें PMAY के तहत पात्र माना जाता है और जल्द ही क्रमबद्ध तरीके से उनको भी लाभ मिलेगा। ग्राम सभा द्वारा गहन सत्यापन एवं अपीलीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद, ग्राम पंचायत-वार स्थायी प्रतीक्षा सूची (PWL) तैयार की जाती है। PWL को तैयार करने के लिए ग्राम सभा की बैठकें आयोजित करने हेतु SECC, 2011 डेटाबेस से PMAY परिवारों की स्वतः जनरेटेड प्राथमिकता सूची राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों (UT) को प्रदान की गई थी। 

19.07.2023 तक, कुल 2.04 करोड़ परिवारों की पहचान की गई है और उन्हें SECC, 2011 से PWL में शामिल किया गया है। इसके अलावा, ऐसे परिवारों का विवरण, जिन्होंने SECC 2011 आधारित PWL से बाहर होने और PWL में शामिल होने का पात्र होने का दावा किया है, आवास+सर्वे, 2018 में शामिल किया गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना प्रतीक्षा सूची का डेटा कैसे देखें?

PMAY स्थायी प्रतीक्षा सूची का डेटा (PMAY Permanent Waiting List data) जानने के लिए, इन चरणों का पालन करें -

  1. इस लिंक पर जाएं https://pmayg.nic.in/netiay/PBIDashboard/PMAYGDashboard.aspx
  2. 'Permanent Waiting List' विकल्प पर क्लिक करें।
  3. प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 'Permanent Waiting List' चित्र और टेबल फॉर्मेट में प्रदर्शित होगी।

विभिन्न माध्यमों से पीएमएवाई सूची (PMAY List) के लिए आवेदन कैसे करें

अगर आपको इंटरनेट का उपयोग करना आता है, तो PMAY Online Apply करना सबसे आसान और तेज़ तरीका है। वर्ष 2026 में PMAY Urban 2.0 शुरू होने के बाद सरकार ने आवेदन पोर्टल को और ज्यादा सरल बना दिया है। ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदक को PMAY Urban या PMAY Gramin Official Portal पर जाकर अपना आधार विवरण भरना होता है। इसके बाद सिस्टम अपने आप पात्रता की जाँच कर लेता है। पूरी प्रक्रिया डिजिटल तरीके से होती है, जिसमें आवेदक को अपनी पारिवारिक आय, बैंक खाता विवरण और परिवार से जुड़ी जानकारी भरनी होती है, और अंत में जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करने होते हैं।

ऑफलाइन आवेदन और CSC सहायता

जो लोग ऑनलाइन आवेदन करने में असहज महसूस करते हैं, उनके लिए Offline PMAY Apply का विकल्प भी मौजूद है। इसके लिए आप नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या स्थानीय नगर निकाय कार्यालय जा सकते हैं। सीएससी पर मौजूद प्रशिक्षित ऑपरेटर मामूली शुल्क (लगभग ₹25 और GST) लेकर आपका पूरा फॉर्म भर देता है। यह तरीका उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जिन्हें ऑनलाइन फॉर्म में गलती होने का डर रहता है। सीएससी या ऑफलाइन आवेदन के समय ये जरूरी दस्तावेज़ साथ रखें:

पहचान और पता: आधार कार्ड (अनिवार्य), पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र

आर्थिक प्रमाण: हाल की सैलरी स्लिप, ITR, या आय प्रमाण पत्र / शपथ पत्र

अन्य जानकारी: आधार से लिंक बैंक खाता विवरण और हाल की पासपोर्ट साइज फोटो

PMAYmis gov पर रिपोर्ट सेक्शन में FTO Transaction Summary देखें

FTO का full form Fund Transfer Order है। FTO ट्रांजेक्शन समरी एक डेटा है जिसमें सरकार द्वारा जारी सभी राज्यों की फंड ट्रांसफर की जानकारी होती है।

यहां रिपोर्ट सेक्शन में FTO FTO transaction summary pmaymis gov देखने का चरण-दर-चरण तरीका बताया गया है : -

चरण 1: URL पर जाएं: https://rhreporting.nic.in/netiay/EFMSReport/FTOTransactionSummary.aspx

चरण 2:  रिपोर्ट सेक्शन में से As per Generated Financial Year या As per Sanctioned Financial Year में से कोई एक विकल्प चुनें।


PMAY FTO लेनदेन सारांश होमपेज

रिपोर्ट सेक्शन में PMAYmis gov पर transaction summary जानने के लिए होम पेज



चरण 3: अब, ड्रॉप-डाउन से वित्तीय वर्ष का चयन करें।  

एफटीओ लेनदेन सारांश- वित्तीय वर्ष का चयन करें

रिपोर्ट सेक्शन में PMAYmis gov पर ट्रांजेक्शन का विवरण पाने के लिए वित्तीय वर्ष का चयन करें


चरण 4: रिपोर्ट में PMAY रिपोर्ट या IAY रिपोर्ट देखने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना या IAY New Construction विकल्प चुनें।


PMAY रिपोर्ट FTO लेनदेन पृष्ठ

PMAYmis gov in रिपोर्ट पर PMAY रिपोर्ट या IAY रिपोर्ट की जांच करने का विकल्प


चरण 5: विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा।

PMAYG Performance Index देखें

केंद्र सरकार ने भारत के आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों को किफायती घर उपलब्ध कराने के लिए Pradhan Mantri Awas Yojana शुरू की। ग्रामीण क्षेत्रों में, इसने बेघर नागरिकों और झोपड़ियों या कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को बहुत राहत दी। केंद्र सरकार ने  PMAY Performance Index देखन के लिए एक वेब सुविधा शुरू की है। PMAY G Performance Index देखने के लिए, इन चरणों का पालन करें -

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.nic.in/netiay/Dashboard/PIPhase2.aspx पर जाएं 

चरण 2: इस विंडो पर मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करें।

चरण 3: इनमें से कोई एक विवरण दर्ज करने के बाद 'Generate OTP' बटन पर क्लिक करें।

चरण 4: जब आपको OTP मिल जाए तो उसे दर्ज करें।

चरण 5: वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें।

चरण 6: Login बटन पर क्लिक करें। आप सिस्टम में लॉग इन हो जाएंगे। आप PMAYG Performance Index देख सकते है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAYG): Performance Numbers

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAYG) का लक्ष्य समाज के गरीब तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को घर उपलब्ध कराना है। होम लोन ब्याज सब्सिडी के रूप में मौद्रिक सहायता देकर केंद्र सरकार ने तक 'Housing for All' के लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास किया है। यदि केंद्र सरकार द्वारा एकत्रित आंकड़ों का संदर्भ लिया जाए, तो पीएमएवाईजी के कुल लक्ष्य में से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समुदाय कुल लक्ष्य का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा है। लक्षित समूह के 25 प्रतिशत से अधिक अन्य श्रेणी के थे। 15 प्रतिशत से अधिक अल्पसंख्यक वर्ग के थे।

PMAY-राज्यों-का-प्रदर्शन
चार्ट PMAY(G) के तहत पूरे किए गए कार्यों वाले शीर्ष 10 राज्यों को दर्शाता है

CLSS हेल्पलाइन नंबर 

अगर आप प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना (CLSS) से संबंधित कोई सवाल पूछना चाहते है, तो आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर (टोल फ्री) पर संपर्क कर सकते हैं -

राष्ट्रीय आवास बोर्ड (NHB) - 1800-11-33-77, 1800-11-3388

आवास एवं शहरी विकास निगम (HUDCO) - 1800-11-6163

PMAY List Helpline Numbers

  • संपर्क संख्या: 011-23060484, 011-23063620, 011-23063567, 011-23061827
  • MIS: http://pmaymis.gov.in/
  • ईमेल: Grievance-pmay[at]gov[dot]in
  • वेबसाइट: https://pmay-urban.gov.in/
  • पता: प्रधानमंत्री आवास योजना, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय निर्माण भवन, नई दिल्ली-110011

PMAY List - कुछ महत्वपूर्ण बातें

PMAY List आपको अपने PMAY आवेदन की स्थिति जानने में मदद करती है। PMAY आवास योजना हेतु आवेदन करते समय आपने सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करें। इससे आवेदन के अस्वीकार होने की संभावना कम होती है और आप फिर से PMAY आवेदन प्रक्रिया से गुजरने की परेशानी से बचते हैं। अगर आपको PMAY List में अपना नाम नहीं मिल रहा है या इससे संबंधित कोई संदेह है, तो आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं और अपने सवालों का जवाब पा सकते हैं। ये टोल-फ्री नंबर आपको प्रधानमंत्री आवास योजना की हेल्प एंड सपोर्ट टीम से संपर्क करने में मदद करते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक्स
PMAY ग्रामीण
PMAY शहरी
PMAY ऑनलाइन आवेदन करें
PMAY पात्रता PMAY के लिए दस्तावेज PMAY के लाभ
PMAY आवेदन ट्रैक  PMAY सब्सिडी का दावा करें PMAY CLSS
PMAY CLSS पात्रता PMAY सब्सिडी की स्थिति PMAY
PMAY ग्रामीण सूची PMAY शहरी सूची PMAY सब्सिडी कैलकुलेटर
PMAY पात्रता कैलकुलेटर PMAY होम लोन EMI कैलकुलेटर एनजीडीआरएस
 
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
  • प्रधानमंत्री आवास योजना सूची या PMAY सूची में नाम कैसे जांचें?

    PMAY वेबसाइट पर लाभार्थियों के नाम देखने की सुविधा अब बंद कर दी गई है। हालाँकि, PMAY ग्रामीण लाभार्थी सूची देखने के लिए, PMAY Garmin वेबसाइट पर जाएँ, स्टेकहोल्डर पर क्लिक करें, फिर IAY/PMAYG लाभार्थी पर क्लिक करें, और सूची प्रदर्शित हो जाएगी।

  • मैं PMAY सूची के लिए अपनी लाभार्थी आईडी कैसे जान सकता हूँ?

    प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर PMAY ID आसानी से मिल सकती है। वेबसाइट पर सर्च बेनिफिशियरी लिंक पर क्लिक करके, आपको नए पेज पर अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद शो पर क्लिक करें और अपनी PMAY ID देखें।

  • मैं अपनी ग्रामीण पीएमएवाई सूची कैसे देख सकता हूं?

    निम्नलिखित चरणों में आप पीएमएवाई ग्रामीण सूची की जांच कर सकते हैं।
    1. अधिक जानकारी के लिए PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। स्टेकहोल्डर मेनू से IAY/PMAYG लाभार्थी चुनें।
    2. सर्च पर क्लिक करें और पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
    3. अपनी पंजीकरण संख्या का उपयोग किए बिना सूची देखने के लिए, उन्नत खोज पर जाएं।
    4. नये पेज पर फॉर्म भरें और फिर सर्च बटन दबाएं।

  • मैं अपना प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन संख्या कहां पा सकता हूं?

    प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर PMAY ID प्राप्त की जा सकती है। वेबपेज पर 'खोज लाभार्थी' लिंक पर क्लिक करें। नए पेज पर, आपको अपना आधार नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। फिर अपनी PMAY ID देखने के लिए 'शो' पर क्लिक करें।

  • पीएमएवाई सूची कैसे तैयार की जाती है?

    पीएमएवाई लाभार्थियों की सूची 2011 की सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना की जानकारी का उपयोग करके बनाई गई है।

  • क्या मैं PMAY के लिए दो बार आवेदन कर सकता हूँ?

    आप PMAY आवास योजना के लिए सिर्फ़ एक बार ही आवेदन कर सकते हैं। योजना के लिए आवेदन करते समय सरकार आपका आधार नंबर लेती है। वे तुरंत जांच कर सकते हैं कि कहीं आप उन्हें धोखा तो नहीं दे रहे हैं। इसलिए, धोखाधड़ी का मतलब है कि आपको दंड या कारावास का सामना करना पड़ सकता है।

  • क्या मैं पीएमएवाई प्रगति सूची ऑनलाइन देख सकता हूं?

    आप यहां PMAY प्रगति सूची देख सकते हैं
    वेबसाइट पर पहुंचने के बाद, आप सूची को राज्यवार, वर्षवार या जिलावार फ़िल्टर कर सकते हैं। आप सूची को चरणों के आधार पर भी फ़िल्टर कर सकते हैं।

  • क्या मैं PMAY प्रगति सूची ऑनलाइन देख सकता हूँ?

    आप आधिकारिक भारतीय सरकार की वेबसाइट से PMAY प्रगति सूची देख सकते हैं। वेबसाइट को खोलने के बाद आप सूची को राज्य-वार, वर्ष-वार या जिले-वार फ़िल्टर कर सकते हैं। आप सूची को चरणों के आधार पर भी फ़िल्टर कर सकते हैं।

Popular Articles in PMAY
Latest Articles in PMAY
Updated Articles in PMAY
अस्वीकरण: मैजिकब्रिक्स का प्रयास अपने पाठकों को हमेशा सही और अपडेटेड जानकारी देने का रहता है। हालाँकि, हमारे द्वारा दी गई जानकारी इंडस्ट्री रिपोर्ट, ऑनलाइन आर्टिकल्स और मैजिकब्रिक्स के इन-हाउस डेटा पर आधारित होती है। क्योंकि, ऐसी जानकारी में समय के साथ बदलाव हो सकता है, इसलिए हम अपने डेटा को अपडेट करने का प्रयास करते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, हमारा सुझाव है कि आप केवल इसी जानकारी पर निर्भर न रहें और किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी को खुद से सत्यापित करें। किसी भी स्थिति में कंपनी की वेबसाइट के ज़रिए मिली जानकारी की वजह से हुई किसी भी प्रकार की क्षति या हानि के लिए मैजिकब्रिक्स रियल्टी सर्विसेज को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

आप इस फॉर्म पर क्लिक करके अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।.
Show More
टैग
Affordable Housing Rural PMAY PMAY(U) PMAY Residential Buy Trends Project Best_Advice Pan_India
टैग
Affordable Housing Rural PMAY PMAY(U) PMAY Residential Buy Trends Project Best_Advice Pan_India
Comments
कमेंट लिखें
कृपया गणित के इस सरल प्रश्न का उत्तर दीजिये।
Want to Sell / Rent out your property for free?
Post Property
Looking for the Correct Property Price?
Check PropWorth Predicted by MB Artificial Intelligence
Latest Property News