Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.
These restrictions are designed to help ensure equitable access to opportunities in Housing in the United States and Canada, including homes for sale or rental, where a home is defined as a place a person would reside as well as products or services enabling the sale or rental of homes.
Examples (non-exhaustive):
- Housing listing sites
- Real estate services
- Individual houses for sale or rental for all types of housing including apartments, mobile homes, house boats, retirement residential communities
"अवसरों तक पहुंच से जुड़ी नीति" कैटगरी को टारगेट करने से जुड़े दिशा-निर्देश (इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं)
पहले से तय Google ऑडियंस का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, यहां दी गई डेमोग्राफ़िक्स को टारगेट नहीं किया जा सकता.
अमेरिका और कनाडा में, इनका इस्तेमाल करके टारगेट नहीं किया जा सकता:
- लिंग
- उम्र
- अभिभावक हैं या नहीं
- वैवाहिक स्थिति के हिसाब से टारगेटिंग
- ज़िप कोड
किसी खास दायरे, शहर, और देश के हिसाब से भौगोलिक जगहों को टारगेट करने की अनुमति है. खास दायरे में टारगेट करने के लिए, किसी जगह के आस-पास का कम से कम एक कि॰मी॰ का दायरा सेट करना ज़रूरी होता है. कनाडा में, विज्ञापन टारगेटिंग (विज्ञापन के लिए सही दर्शक चुनना) के लिए पिन कोड के पहले तीन अक्षर (एफ़एसए) इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
लोगों की दिलचस्पी के हिसाब से विज्ञापन दिखाने और टारगेटिंग से जुड़ी पाबंदियों के बारे में ज़्यादा जानें.
"अवसरों तक पहुंच से जुड़ी नीति" कैटगरी का उल्लंघन करने वाले विज्ञापनों की समस्या को ठीक करने के विकल्प
अगर आपके विज्ञापनों को लोगों की दिलचस्पी के हिसाब से दिखाए जाने वाले विज्ञापनों की नीति के उल्लंघन के तौर पर फ़्लैग किया गया है, तो आपको अपनी साइट या ऐप्लिकेशन के साथ-साथ विज्ञापन के कॉन्टेंट की समीक्षा करनी चाहिए. इससे यह पक्का किया जा सकेगा कि वे इस नीति का उल्लंघन करते हैं या नहीं. इसके बाद, आपको अपने विज्ञापनों से जुड़ी समस्या को हल करने के लिए तीन विकल्प मिलते हैं.
पहला विकल्प: विज्ञापन टारगेटिंग (विज्ञापन के लिए सही दर्शक चुनना) में बदलाव करना
अगर आपके विज्ञापन, अमेरिका या कनाडा को टारगेट करते हैं, तो यह तरीका अपनाएं:
- सभी डेमोग्राफ़िक्स (लिंग, उम्र, माता-पिता हैं या नहीं, वैवाहिक स्थिति) को “चालू करें” पर सेट करें.
- पिन कोड की टारगेटिंग हटाएं.
दूसरा विकल्प: इस नीति का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट में बदलाव करना या उसे हटाना
- अपनी साइट या ऐप्लिकेशन से हटाएं.
- अपने विज्ञापनों से हटाएं.
विज्ञापन के कॉन्टेंट में बदलाव करने का तरीका
- कैंपेन
मेन्यू में, विज्ञापन पर जाएं.
- विज्ञापन या ऐसेट पर कर्सर घुमाएं और बदलाव करें चुनें.
- विज्ञापन या ऐसेट में बदलाव करके उसे नीति के मुताबिक बनाएं.
- सेव करें को चुनें.
इसके बाद, आपके विज्ञापन की फिर से अपने-आप समीक्षा होगी. अपडेट के लिए, "विज्ञापन और ऐसेट" पेज में जाकर विज्ञापन का स्टेटस देखें.
नीतियों का उल्लंघन करने वाले विज्ञापन को ठीक करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.
तीसरा विकल्प: नीति के उल्लंघन से जुड़े फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करना
अगर आपको लगता है कि हमसे कोई गड़बड़ी हुई है और आपकी साइट, ऐप्लिकेशन या विज्ञापन इस नीति का उल्लंघन नहीं करते हैं, तो नीति के उल्लंघन से जुड़े फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करें. इसके लिए, सीधे अपने Google Ads खाते में जाकर समीक्षा का अनुरोध करें. अगर समीक्षा में यह पता चलता है कि आपके विज्ञापनों में नीति का उल्लंघन नहीं हुआ है, तो उन्हें फिर से दिखाया जा सकता है. अगर आपसे नीतियों के उल्लंघन की वजह से आ रही समस्याएं हल नहीं हो रही हैं या आपको इन पर कोई कार्रवाई नहीं करनी है, तो अपना विज्ञापन हटा दें. इससे आने वाले समय में, नीतियों का बार-बार उल्लंघन नहीं होगा और खाते के निलंबन से बचा जा सकेगा.