Aug 19, 2026
अलग- अलग रेसिपी तो लोग अक्सर ही ट्राई करते रहते हैं, लेकिन इस बार हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जो मंदिर में प्रसाद के रूप में मिलती है। जिसे न सिर्फ बनाना काफी आसान है, बल्कि यह स्वाद में भी बढ़िया होती है। ऐसे में चलिए इसकी रेसिपी जानते हैं।
Source: -thespicystory
मालविका हाडा कुमार ने अपने कुकिंग पेज 'द स्पाइसी स्टोरी' पर पाल पायसम प्रसाद (Paal Payasam Prasadam) की रेसिपी शेयर की है। जिसे चावल को दरदरा पीसकर बनाया जाता है।
Source: -thespicystory
1/4 कप चावल, 1/2 कप गुड़, 1/4 कप पानी, 1 लीटर दूध + 1 कप, केसर के कुछ धागे, 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, थोड़ा- सा खाने वाला कपूर, 2 बड़े चम्मच घी, 7- 8 काजू आधे कटे हुए
Source: -thespicystory
इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। फिर इन्हें दरदरा पीस लें और अलग रख दें।
Source: -thespicystory
अब एक पैन में गुड़ और पानी डालकर तब तक पकाएं जब तक गुड़ पूरी तरह पिघल न जाए। गुड़ की चाशनी तैयार हो जाए, तो इसे भी अलग रखें।
Source: -thespicystory
एक पैन में दूध गरम करने के लिए रखें और साथ ही केसर के कुछ रेशे डाल दें।
Source: -thespicystory
जब दूध उबलने लगे, तो इसमें पिसे हुए चावल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
Source: -thespicystory
चावल को तब तक पकाएं जब तक ये गाढ़े न हो जाए और दूध सूख न जाए।
Source: -thespicystory
गाढ़ापन दिखने लगे तो इसमें गुड़ की चाशनी, इलायची और खाने वाला कपूर मिलाएं।
Source: -thespicystory
इस स्टेप पर आप अपनी पसंद के अनुसार दूध की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं। अगर ज्यादा गाढ़ा लग रहा है, तो जो 1 कप एक्स्ट्रा दूध लिया था उसे अब ऐड करें।
Source: -thespicystory
दूध बढ़ाने के बाद इसे 3- 4 मिनट तक और पकाएं, ताकि इसका टेक्सचर और रिच हो जाए।
Source: -thespicystory
आखिर में घी को गरम करें और उसमें काजू भूनें। फिर इस घी- काजू के तड़का को चावल में ऐड कर दें।
Source: -thespicystory
अब आपका पाल पायसम प्रसाद बनकर तैयार है, इसे गरमा- गरम परोसें।
Source: -thespicystory
Thanks For Reading!!!!!!!
Find out More