गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ेंNavbharat Times

पर्सनल स्पेस में जबरदस्ती की एंट्री, फिर बिगड़ा माहौल... ऑफिस की ये घटना देती है बड़ा सबक

Authored byकोमल शर्मा|नवभारतटाइम्स.कॉम
Subscribe

ऑफिस में हंसी-मजाक अच्छी बात है, लेकिन किसी की पर्सनल स्पेस में जबरदस्ती जाना सही नहीं। Adam Cam के इस वीडियो में इसी मुद्दे को समझाया गया है कि सामने वाले की मर्जी और पर्सनल स्पेस का सम्मान करना क्यों जरूरी है।

ttt
Workplace Boundaries: क्या ऑफिस की एक छोटी-सी हरकत आपके रिश्तों में भी दरार डाल सकती है?पहली नजर में शायद इसका जवाब 'नहीं' लगे। लेकिन कई बार ऑफिस में किया गया एक मजाक, जरूरत से ज्यादा करीब आने की कोशिश या सामने वाले की पर्सनल स्पेस को नजरअंदाज करना, सिर्फ वहीं खत्म नहीं होता। ऐसी बातें धीरे-धीरे गलतफहमी, भरोसे की कमी और रिश्तों में तनाव की वजह भी बन सकती हैं। रिलेशनशिप कंटेंट क्रिएटर Adam Cam ने अपने एक वीडियो में ऐसी ही एक घटना का जिक्र किया है। उनका कहना है कि ऑफिस में आपका बर्ताव सिर्फ आपकी प्रोफेशनल इमेज नहीं बनाता, बल्कि आपकी पर्सनल लाइफ पर भी असर डाल सकता है।​

Adam Cam ने क्यों उठाया सवाल

Adam Cam ने क्यों उठाया सवाल
Adam Cam ने अपने वीडियो में बताया कि ऑफिस में हंसी-मजाक करना गलत नहीं है। लेकिन उन्होंने एक ऐसी घटना का जिक्र किया, जिसमें ऑफिस में साथ काम करने वाली एक महिला बार-बार एक शादीशुदा पुरुष को अपने फोर्क से खाना खिलाने की कोशिश करती है। वीडियो में पुरुष पीछे हटता रहता है, लेकिन महिला अपनी कोशिश नहीं रोकती। Adam Cam के मुताबिक, बाद में महिला को थप्पड़ भी पड़ा। हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि असली मुद्दा थप्पड़ नहीं, बल्कि किसी की मर्जी के बिना बार-बार उसके बहुत करीब जाना है। उनका मानना है कि महिला हो या पुरुष, किसी के साथ भी ऐसा व्यवहार सही नहीं कहा जा सकता।

यहीं से शुरू होती है गलतफहमी

यहीं से शुरू होती है गलतफहमी
ऑफिस में कई बार लोग कहते हैं, ‘हम तो सिर्फ मजाक कर रहे थे।’ लेकिन सामने वाला उस मजाक को किस तरह ले रहा है, ये भी उतना ही जरूरी है। अगर कोई बार-बार पीछे हट रहा हो, मना कर रहा हो या साफ दिख रहा हो कि उसे अच्छा नहीं लग रहा, तो वहीं रुक जाना चाहिए। क्योंकि कई बार ऐसी छोटी-सी बात भी लोगों के मन में गलतफहमी पैदा कर देती है और फिर वही बातें ऑफिस से निकलकर पर्सनल लाइफ तक पहुंच जाती हैं।

बाउंड्री क्यों न करें क्रॉस

ऑफिस का असर घर तक भी जाता है

ऑफिस का असर घर तक भी जाता है
काम की जगह पर आपका बर्ताव सिर्फ वहीं तक नहीं रहता। लोग आपको उसी तरीके से याद रखते हैं, जैसा आप दूसरों के साथ पेश आते हैं। अगर आप सामने वाले की पर्सनल स्पेस का सम्मान करते हैं, तो लोग आप पर भरोसा भी करते हैं। लेकिन अगर बार-बार ऐसी हरकत हो, जिससे दूसरा इंसान परेशान हो, तो उसका असर सिर्फ ऑफिस में नहीं, बल्कि रिश्तों पर भी पड़ सकता है। कई बार घर में बेवजह सवाल उठने लगते हैं और गलतफहमियां बढ़ जाती हैं।

दोस्ती करें, लेकिन ये बात याद रखें

दोस्ती करें, लेकिन ये बात याद रखें
ऑफिस में अच्छे दोस्त बनाना गलत नहीं है। साथ बैठकर खाना खाना, हंसना और बातें करना भी सामान्य है। लेकिन दोस्ती का मतलब ये नहीं कि सामने वाले की मर्जी को नजरअंदाज कर दिया जाए। अगर कोई सहज नहीं है, तो उसकी बात समझना जरूरी है। छोटी-सी समझदारी न सिर्फ ऑफिस का माहौल अच्छा रखती है, बल्कि आपकी पर्सनल लाइफ और रिश्तों को भी बेवजह की परेशानियों से बचा सकती है। आखिर में यही बात सबसे ज्यादा मायने रखती है कि सम्मान और पर्सनल स्पेस, हर रिश्ते की सबसे मजबूत नींव हैं।
कोमल शर्मा

लेखक के बारे मेंकोमल शर्माकोमल शर्मा पिछले 15 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं। लाइफस्टाइल, रिलेशनशिप, हेल्थ, ह्यूमन इंटरेस्ट, बॉलीवुड, एजुकेशन, ट्रेंडिंग न्यूज और फीचर स्टोरीज़ पर उनकी अच्छी पकड़ है। आसान और साफ भाषा में ऐसी खबरें लिखना, जो सीधे पाठकों से जुड़ सकें, उनकी सबसे बड़ी खासियत है।कोमल शर्मा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन और बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय से बायोटेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है। पत्रकार के तौर पर उन्होंने कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग की है। इस दौरान राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों की ग्राउंड रिपोर्टिंग की, कई अहम इंटरव्यू किए और व्यापम की सीबीआई जांच समेत अलग-अलग विषयों पर रिपोर्टिंग की। खबरों की सच्चाई परखना, सही जानकारी जुटाना और उसे आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा रहा है।अपने करियर में कोमल शर्मा डिजी न्यूज, बंसल न्यूज, स्टोरीटेलर्स क्रिएटिव कंटेंट एजेंसी और एनडीटीवी के साथ काम कर चुकी हैं। डिजिटल पत्रकारिता के बदलते दौर के साथ उन्होंने SEO कंटेंट, रिलेशनशिप, लाइफस्टाइल और फीचर लेखन में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी कोशिश रहती है कि हर लेख सही जानकारी के साथ, आसान और दिलचस्प भाषा में लिखा जाए, ताकि पाठकों को पढ़ने के साथ-साथ काम की जानकारी भी मिल सके।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें
Lifestyleकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर