Relationship Advice: कई बार रिश्ते किसी बड़ी वजह से नहीं, बल्कि छोटी-छोटी कमियों से कमजोर होने लगते हैं। पति को लगता है कि वो घर चला रहा है, जिम्मेदारियां निभा रहा है, इसलिए सब ठीक है। लेकिन पत्नी के मन में अक्सर एक सवाल अनकहा रह जाता है, ‘क्या मैं तुम्हारे लिए सच में सबसे खास हूं?’ दिलचस्प बात ये है कि ज्यादातर महिलाओं को रिश्ते में महंगे गिफ्ट, बड़ी डेट्स या रोज-रोज की तारीफ नहीं चाहिए होती। उन्हें चाहिए एक ऐसा एहसास, जो कहे, ‘तुम्हारी फिक्र सबसे पहले है... और मैं हर हाल में तुम्हारे साथ हूं।’
अगर आपकी पार्टनर के पास अपनी नौकरी हो, अपनी कमाई हो, अपने दोस्त हों और वो बिना किसी सहारे अपनी जिंदगी जी सकती हो, तो क्या आपको डर लगेगा। यही सवाल इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक रिलेशनशिप वीडियो लोगों से पूछ रहा है। पहली नजर में ये सवाल आसान लगता है, लेकिन इसका जवाब हर रिश्ते की सच्चाई सामने ला सकता है। वीडियो का कहना है कि मजबूत रिश्ता किसी को रोककर नहीं, बल्कि इतना भरोसा देकर बनाया जाता है कि तमाम मौके होने के बाद भी आपका पार्टनर हर दिन आपको ही चुने।