गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ेंNavbharat Times

आज का मौसम 22 अगस्त: अगले 10 घंटे में 17 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 70 की रफ्तार से हवा; IMD अपडेट

Curated bySanjeev Kumar|नवभारतटाइम्स.कॉम
Subscribe

देश में आज एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 22 अगस्त को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। किसानों को अलर्ट रहने की जरूरत है।

Weather Today 22 August
आज का मौसम कैसा रहेगा 22 अगस्त
आज का मौसम 22 अगस्त 2026: देश में तूफानी बारिश के बीच मौसम विभाग ने एक और डराने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने आज यानी 22 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। तेज आंधी की वजह से बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से धाराशायी हो सकते हैं। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा पूर्वी भारत के राज्यों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है। कुछ राज्यों में तो ओले गिरने की भी चेतावनी है

वहीं, पश्चिमी भारत के राज्यों में मूसलाधार बारिश का कहर एक बार फिर से शुरू होने वाला है। कई इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ने वाला है। वहीं, उत्तरी हरियाणा के ऊपर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।तो चलिए आपलोगों को बताते हैं कि आज यानी 22 अगस्त को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम आपलोगों को हर जिले के मुताबिक भी बारिश का हाल भी बताएंगे...


देश के 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 22 अगस्त को यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और असम में मूसलाधार बारिश और तूफान की चेतावनी है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है।

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली (22 अगस्त- हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में आज यानी 22 अगस्त की शाम को हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, दिल्ली में आज यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश (22 अगस्त- बारिश-तूफान का अलर्ट): नोएडा, अलीगढ़, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, सोनभद्र, कौशांबी, मिर्जापुर, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बिजनौर, बदायूं, सिद्धार्थ नगर, सीतानगर, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, देवरिया, गोरखपुर और प्रयागराज में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, लखनऊ में आज यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

  • बिहार (22 अगस्त- बारिश-तूफान की चेतावनी): गया, जहानाबाद, रोहतास, कैमूर पूर्वी चंपारण, पटना, गोपालगंज, भोजपुर, बक्सर, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी. शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया और बेगूसराय में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। पटना में आज यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 53 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

  • झारखंड(22 अगस्त- भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): रांची, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, पलामू, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, रांची में आज यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

  • उत्तराखंड (22 अगस्त- तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): नैनीताल बागेश्वर, देहरादून, पिथौरागढ़, हरिद्वार, ऋषिकेश, चंपावत, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। वहीं, देहरादून में आज यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा

  • हिमाचल प्रदेश (22 अगस्त- भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): शिमला, कुल्लू, ऊना, सिरमौर, सोलन, मंडी. किन्नौर, ऊना, बिलासपुर और चंबा में तेज आंधी के साथ बारिश की प्रबल संभावना है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है। वहीं, मनाली में आज यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

जम्मू-कश्मीर में आज मौसम कैसा रहेगा

  • जम्मू-कश्मीर( 22 अगस्त-तेज बारिश और आंधी की चेतावनी): उधमपुर, डोडा, कठुआ, उधमपुर, जम्मू, राजौरी, रामबन, किश्तवाड़ और अनंतनाग में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, श्रीनगर में आज यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

शहर
अधिकतम तापमान (22 अगस्त)
न्यूनतम तापमान (22 अगस्त)
दिल्ली
34°C
27°C
मुंबई
29°C
27°C
चेन्नई
36°C
28°C
कोलकाता
34°C
28°C
लखनऊ
32°C
27°C
पटना
35°C
28°C
रांची
32°C
24°C
भोपाल
28°C
24°C
जयपुर
34°C
27°C
शिमला
25°C
19°C
नैनीताल
24°C
21°C

पश्चिम बंगाल में आज मौसम कैसा रहेगा

  • पश्चिम बंगाल(22 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मालदा, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, झाड़ग्राम कालिम्पोंग और कोलकाता में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, कोलकाता में आज यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।


पंजाब में आज मौसम कैसा रहेगा

  • पंजाब (22 अगस्त- बारिश-आंधी की चेतावनी): लुधियाना, पठानकोट, कपूरथला, अमृतसर, होशियारपुर, बठिंडा, मोगा, जालंधर, तरन तारन और मुक्तसर में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा

  • राजस्थान(22 अगस्त- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): कोटा, अलवर, चुरू, जयपुर, नागौर, बूंदी, जोधपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर और उदयपुर में मध्यम से भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, जयपुर में आज यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

  • मध्य प्रदेश (22 अगस्त- बारिश-आंधी का अलर्ट): सागर, छतरपुर, इंदौर, छिंदवाड़ा, सिवनी, शहडोल, रायसेन, उज्जैन, शाजापुर, बालाघाट और देवास में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, भोपाल में आज यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
Sanjeev Kumar

लेखक के बारे मेंSanjeev Kumarसंजीव कुमार (सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर) संजीव कुमार वर्तमान में नवभारत टाइम्स में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वे मई 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 6 साल का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह अमर उजाला, वन इंडिया हिंदी और दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में सेवा दे चुके हैं। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं। विशेषज्ञता संजीव कुमार खास तौर पर मौसम की खबर, नेशनल और राजनीति की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं। पत्रकारिता अनुभव संजीव कुमार ने पत्रकारिता में स्नातक और मास्टर की डिग्री हासिल करने के बाद अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां उन्होंने हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज, स्पेशल खबरों को यूजर के इंटरेस्ट के अनुसार बनाने के तरीके को बारीकी से समझा। इसके बाद उन्होंने वन इंडिया हिंदी में नेशनल डेस्क पर काम किया। फिर दैनिक जागरण में बिहार-झारखंड की लोकल खबरों पर 1 साल 6 महीने तक काम किया है। इसके बाद नवभारत टाइम्स में पारी की शुरुआत की। शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले संजीव कुमार ने वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से बैचेलर इन मीडिया साइंस में स्नातक किया। फिर आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी से मास्टर इन मीडिया बिजनेस मैनेजमेंट की भी डिग्री ली। इसके अलावा उन्होंने मीडिया से संबंधित कई ऑनलाइन कोर्स भी किए हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें
Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर