गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ेंNavbharat Times

आज का मौसम 21 अगस्त: अगले 8 घंटे में 23 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट जारी

Curated bySanjeev Kumar|नवभारतटाइम्स.कॉम
Subscribe

देश में मानसून की तूफानी रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक और परेशानी बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 21 अगस्त को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 23 राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।

Weather Today 21 August
आज का मौसम कैसा रहेगा 21 अगस्त
आज का मौसम 21 अगस्त 2026: देश में आज मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज यानी 21 अगस्त के लिए यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिलेगा। कुछ पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की भी चेतावनी है। किसानों के फसल को नुकसान की आशंका है। वहीं, नदी और समुद्र किनारे रहने वाले मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा तेज आंधी के चलते किसानों के फसलों को नुकसान भी पहुंच सकता है।

कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आस-पास के इलाकों में बने कम दबाव क्षेत्र के प्रभाव के चलते आज पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के पास चक्रवातीय परिसंचरण बन रहा है। तो चलिए हम आपलोगों को बताने जा रहे हैं देश के अन्य राज्यों में आज यानी 21 अगस्त को मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम आपलोगों को हर जिले के मुताबिक भी बारिश का हाल बताएंगे...


देश के 23 राज्यों भारी बारिश-आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 21 अगस्त को देश के 23 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, मणिपुर, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी कहर बरपा सकती है।

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा

  • दिल्ली (21 अगस्त- बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज यानी 21 अगस्त को भारी बारिश और आंधी चल सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है। वहीं, दिल्ली में आज यानी 21 अगस्त को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

  • उत्तर प्रदेश (21 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, बांदा, हमीरपुर, झांसी, बिजनौर में बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, लखनऊ में आज यानी 21 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

  • बिहार (21 अगस्त- मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट): गया, पटना, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मुंगेर, और खगड़िया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, पटना में आज यानी 21 अगस्त को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

  • झारखंड (21 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की प्रबल संभावना): धनबाद, देवघर, रांची, बोकारो, जमशेदपुर, सरायकेला, गिरिडीह, दुमका, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, रांची में आज यानी 21 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

  • उत्तराखंड (21 अगस्त- तेज बारिश की चेतावनी): रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, हरिद्वार,ऋषिकेश और अल्मोड़ा में भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। वहीं, देहरादून में आज यानी 21 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा

  • हिमाचल (21-22 अगस्त-बारिश-आंधी का अलर्ट): बिलासपुर, शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी, सोलन और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश की संभावना है। कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, मनाली में आज यानी 22 अगस्त को अधिकतम तापमान आज 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान आज 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

जम्मू-कश्मीर में आज मौसम कैसा रहेगा

  • जम्मू-कश्मीर (21 अगस्त-भारी बारिश-तूफान की संभावना): कुलगाम, अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, जम्मू, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, गांदरबल, शोपियां और रियासी में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। संवेदनशील इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, आज श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

शहर अधिकतम तापमान (21 अगस्त) न्यूनतम तापमान (21 अगस्त)
दिल्ली 35°C 28°C
मुंबई 30°C 27°C
चेन्नई 35°C 28°C
कोलकाता 34°C 28°C
लखनऊ 34°C 28°C
पटना 35°C 29°C
रांची 31°C 24°C
भोपाल 28°C 24°C
जयपुर 35°C 27°C
शिमला 26°C 19°C
नैनीताल 25°C 21°C

पश्चिम बंगाल में आज मौसम कैसा रहेगा

  • पश्चिम बंगाल (21 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, बीरभूम, कोलकाता, कलिम्पोंग और हावड़ा में भारी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, कोलकाता में आज यानी 21 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।


पंजाब में आज मौसम कैसा रहेगा

  • पंजाब (21 अगस्त-भारी बारिश और तूफान का अलर्ट): अमृतसर, जालंधर, पटियाला, संगरूर, पठानकोट, बठिंडा, गुरदासपुर, और लुधियाना में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा

  • राजस्थान (21 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): जयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, करौली, दौसा, नागौर, पाली, बांसवाड़ा और भरतपुर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जयपुर में आज यानी 21 अगस्त को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा

  • मध्य प्रदेश (21 अगस्त-तेज बारिश-आंधी का अलर्ट): शिवपुरी, गुना, भोपाल, विदिशा, सागर, ग्वालियर, दमोह, रायसेन, मंदसौर और नीमच में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। हवा की रफ्तार 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, भोपाल में आज यानी 21 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
Sanjeev Kumar

लेखक के बारे मेंSanjeev Kumarसंजीव कुमार (सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर) संजीव कुमार वर्तमान में नवभारत टाइम्स में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वे मई 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 6 साल का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह अमर उजाला, वन इंडिया हिंदी और दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में सेवा दे चुके हैं। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं। विशेषज्ञता संजीव कुमार खास तौर पर मौसम की खबर, नेशनल और राजनीति की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं। पत्रकारिता अनुभव संजीव कुमार ने पत्रकारिता में स्नातक और मास्टर की डिग्री हासिल करने के बाद अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां उन्होंने हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज, स्पेशल खबरों को यूजर के इंटरेस्ट के अनुसार बनाने के तरीके को बारीकी से समझा। इसके बाद उन्होंने वन इंडिया हिंदी में नेशनल डेस्क पर काम किया। फिर दैनिक जागरण में बिहार-झारखंड की लोकल खबरों पर 1 साल 6 महीने तक काम किया है। इसके बाद नवभारत टाइम्स में पारी की शुरुआत की। शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले संजीव कुमार ने वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से बैचेलर इन मीडिया साइंस में स्नातक किया। फिर आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी से मास्टर इन मीडिया बिजनेस मैनेजमेंट की भी डिग्री ली। इसके अलावा उन्होंने मीडिया से संबंधित कई ऑनलाइन कोर्स भी किए हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें
Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर