गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ेंNavbharat Times

आज का मौसम 20 अगस्त: अगले 7 घंटे में 15 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, 70 की रफ्तार से हवा; IMD अपडेट

Curated bySanjeev Kumar|नवभारतटाइम्स.कॉम
Subscribe

देश में बारिश की तूफानी रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक और नया अलर्ट जारी कर दिया। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज यानी 20 अगस्त को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस बारिश के दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है।

Weather Today 20 August
आज का मौसम कैसा रहेगा 20 अगस्त
आज का मौसम 20 अगस्त: देशभर में मानसून की खतरनाक रफ्तार एक बार फिर से लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 20 अगस्त को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। कई नदियों के जलस्तर में खतरनाक वृद्धि हो सकती है। वहीं तेज आंधी के चलते किसानों के फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। कई राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं।

उत्तरी झारखंड और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बिहार और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर बने अवदाब के असर से 20 अगस्त 2026 को पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और बिहार व झारखंड में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। तो चलिए आपलोगों को बताते हैं आज 20 अगस्त को देश के बाकी राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम हर जिले के मुताबिक भी मौसम का हाल बताने जा रहे हैं...


देश के 15 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 20 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और असम में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी भारत के राज्यों में कई स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। अधिकांश इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा

  • दिल्ली (20 अगस्त-बारिश-आंधी की चेतावनी): राजधानी में आज कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में 20 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा

  • यूपी (20 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): नोएडा, मेरठ, मथुरा, मुजफ्फरनगर, आगरा, चित्रकूट, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर, बदायूं, सीतापुर, बाराबंकी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, गोरखपुर और प्रयागराज समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। लखनऊ में आज 20 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

  • बिहार (20 अगस्त-भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट): पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, सहरसा और सुपौल में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं, पटना में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

  • झारखंड (20 अगस्त-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): रांची, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पलामू, धनबाद, साहेबगंज, गिरिडीह और हजारीबाग में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। रांची में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

  • उत्तराखंड (20 अगस्त-बारिश-आंधी की चेतावनी): ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में तेज बारिश के साथ आंधी चल सकती है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। वहीं, देहरादून में 20 अगस्त का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा

  • हिमाचल (20-21 अगस्त-बारिश-आंधी का अलर्ट): शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश की संभावना है। कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, आज मनाली में अधिकतम तापमान आज 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान आज 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

जम्मू-कश्मीर में आज मौसम कैसा रहेगा

  • जम्मू-कश्मीर (20 अगस्त-भारी बारिश-तूफान की संभावना): कुलगाम, अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, जम्मू, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, गांदरबल, शोपियां और रियासी में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। संवेदनशील इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, आज श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

शहर अधिकतम तापमान (20 अगस्त) न्यूनतम तापमान (20 अगस्त)
दिल्ली 33°C 28°C
मुंबई 30°C 28°C
चेन्नई 35°C 28°C
कोलकाता 34°C 28°C
लखनऊ 33°C 28°C
पटना 34°C 28°C
रांची 29°C 24°C
भोपाल 28°C 24°C
जयपुर 34°C 27°C
शिमला 26°C 19°C
नैनीताल 25°C 21°C
गोवा 29°C 26°C

पश्चिम बंगाल में आज मौसम कैसा रहेगा

  • पश्चिम बंगाल (20 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): कोलकाता, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, कलिम्पोंग और हावड़ा में भारी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, कोलकाता में आज यानी 20 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पंजाब में आज मौसम कैसा रहेगा

  • पंजाब (20 अगस्त-भारी बारिश और तूफान का अलर्ट): पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, पटियाला, संगरूर, बठिंडा, गुरदासपुर, कपूरथला और लुधियाना में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा

  • राजस्थान (20 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बारां, अजमेर, करौली, दौसा, नागौर, पाली, भरतपुर और बांसवाड़ा में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जयपुर में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा

  • मध्य प्रदेश (20 अगस्त-तेज बारिश-आंधी का अलर्ट): भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, विदिशा, सागर, दमोह, रायसेन, मंदसौर, नीमच और आगर-मालवा में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। हवा की रफ्तार 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, भोपाल में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

गुजरात में आज मौसम कैसा रहेगा

  • गुजरात (20 अगस्त-भारी बारिश की चेतावनी): अमरेली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, छोटा उदेपुर, दाहोद, गिर सोमनाथ, नर्मदा, पंचमहल, साबरकांठा, तापी और महेसाणा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
Sanjeev Kumar

लेखक के बारे मेंSanjeev Kumarसंजीव कुमार (सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर) संजीव कुमार वर्तमान में नवभारत टाइम्स में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वे मई 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 6 साल का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह अमर उजाला, वन इंडिया हिंदी और दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में सेवा दे चुके हैं। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं। विशेषज्ञता संजीव कुमार खास तौर पर मौसम की खबर, नेशनल और राजनीति की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं। पत्रकारिता अनुभव संजीव कुमार ने पत्रकारिता में स्नातक और मास्टर की डिग्री हासिल करने के बाद अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां उन्होंने हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज, स्पेशल खबरों को यूजर के इंटरेस्ट के अनुसार बनाने के तरीके को बारीकी से समझा। इसके बाद उन्होंने वन इंडिया हिंदी में नेशनल डेस्क पर काम किया। फिर दैनिक जागरण में बिहार-झारखंड की लोकल खबरों पर 1 साल 6 महीने तक काम किया है। इसके बाद नवभारत टाइम्स में पारी की शुरुआत की। शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले संजीव कुमार ने वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से बैचेलर इन मीडिया साइंस में स्नातक किया। फिर आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी से मास्टर इन मीडिया बिजनेस मैनेजमेंट की भी डिग्री ली। इसके अलावा उन्होंने मीडिया से संबंधित कई ऑनलाइन कोर्स भी किए हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें
Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर