banner
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ेंNavbharat Times

नेपाल बाढ़ में फंसा सद्गुरु का एक ग्रुप, 77 लोग लापता; तिब्बत में फंसे 743 तीर्थयात्री

Curated byअभिषेक पाण्डेय|नवभारतटाइम्स.कॉम
Subscribe

नेपाल के रसुवा जिले में आई भीषण फ्लैश फ्लड के बीच सद्गुरु के कैलाश मानसरोवर यात्रा ग्रुप के 77 यात्री लापता बताए जा रहे हैं। वहीं 743 तीर्थयात्री अभी तिब्बत में फंसे हैं।

nepal flood
नई दिल्ली: नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग लापता हैं, जिसमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इस बीच आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु ने बताया कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा से लौट रहे उनके एक ग्रुप के कम से कम 77 लोग लापता हैं। सद्गुरु के अनुसार, यह ग्रुप तिब्बत-चीन सीमा के पास स्थित जिगरोंग के इमिग्रेशन सेंटर में मौजूद था, तभी अचानक बाढ़ आ गई।

सद्गुरु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर घटना पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि इमिग्रेशन कार्यालय में मौजूद लोगों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। राहत और बचाव के प्रयासों में अधिकारियों के साथ सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारीयों के साथ संपर्क कर प्रभावित स्थान तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है और जोखिम के बावजूद बचाव अभियान में हरसंभव सहयोग देने के लिए टीमें तैयार हैं।


743 तीर्थयात्री तिब्बत में फंसे

सद्गुरु के मुताबिक, 495 यात्री 21 ग्रुप में सुरक्षित लौट चुके हैं, जबकि 743 लोग अभी तिब्बत में, 148 नेपाल में और 77 इमिग्रेशन सेंटर पर थे। तीन स्वयंसेवक नेपाल के तिमुरे में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वह खुद भी क्षेत्र में मौजूद हैं और बचाव अभियान में हर संभव मदद सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं।


अध्यात्मिक गुरु ने प्रभावित लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि वह खुद इस क्षेत्र में मौजूद हैं, ताकि मौजूदा परिस्थितियों में लोगों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि वह और उनकी पूरी टीम बचाव कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

95 लोगों की मौत

नेपाल में फ्लैश फ्लड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। बाढ़ ने भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों के आसपास के इलाकों में व्यापक नुकसान पहुंचाया है। रसुवा के अलावा नुवाकोट, धादिंग समेत कई जिले प्रभावित हुए हैं।

बताया गया है कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे तिब्बत की ओर से भोटेकोशी नदी में अचानक पानी बढ़ने के बाद बाढ़ आई। अधिकारियों को आशंका है कि यह ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) यानी ग्लेशियल झील फटने या किसी अन्य प्राकृतिक घटना के कारण हो सकती है। इसकी जांच की जा रही है।

सड़कें, पुल और हाइड्रोपावर परियोजनाएं प्रभावित

अचानक आई बाढ़ से कई बस्तियों, सड़कों, पुलों, सुरक्षा चौकियों और जलविद्युत परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस की टीमें लगातार खोज और बचाव अभियान चला रही हैं।
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय नवभारत टाइम्स में डिजिटल में पत्रकार हैं। वे जुलाई- 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। वह वर्तमान में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। पत्रकारिता में बतौर रिपोर्टर और डेस्क पर काम करने का 4 वर्षों का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह दैनिक जागरण में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। अभिषेक ने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024, महाकुंभ 2025 को काफी करीब से कवर किया है। अभी वह राष्ट्रीय स्तर पर हो रही सियासी उथल-पुथल, सामाजिक परिवर्तन और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं। विशेषज्ञता उत्तर भारत के राज्यों की सियासी व आपराधिक घटनाक्रम पर अच्छी पकड़, किताबों के जरिए इतिहास को वर्तमान के पन्नों में खंगालने की कोशिश। पत्रकारिता अनुभव रामा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद अभिषेक पाण्डेय ने दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया। इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए फ्रीलांसिग की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों के लिए जारी होने वाली धनराशि में घोटाले का खुलासा, सरकारी राशन वितरकों द्वारा 'राशन चोरी' का भंड़ाफोड़ किया, साथ ही किसान आंदोलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की। इसके बाद साल 2022 में दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में बतौर सब एडिटर के पद पर अपने करियर की औपचारिक शुरुआत की। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की डेस्क पर अपनी पकड़ मजबूत की। बेहतरीन लेखनी और कार्य के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने उन्हें 2024 में वरिष्ठ उप संपादक के पद पर प्रमोट किया। दैनिक जागरण में रहते हुए उन्होंने, खबरों का संपादन, एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया। इसके बाद अभिषेक पाण्डेय ने जुलाई 2025 में नवभारत टाइम्स के साथ अपनी पारी की शुरुआत की। शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से कानपुर से जुड़े अभिषेक पाण्डेय ने रामा यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है। दैनिक जागरण में उन्हें तीन बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया था।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें
Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर