गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ेंNavbharat Times

Ajit Doval China Visit: वांग यी संग खास मुलाकात, अजीत डोभाल चीन के लिए कल हो रहे रवाना

Curated byअक्षय श्रीवास्तव|नवभारतटाइम्स.कॉम
Subscribe

भारत के एनएसएस अजीत डोभाल कल चीन के लिए रवाना हो सकते हैं। वहां वह चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात करेंगे। BRICS सम्मेलन से पहले भारत और चीन के बीच चले आ रहे सीमा विवाद को सुलझाने के लिहाज से इस बैठक को बेहद खास माना जा रहा है।

ajit doval
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल
नई दिल्ली: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कल चीन के लिए रवाना हो सकते हैं। वहां जाकर वह सीमा विवाद पर विशेष प्रतिनिधियों की बैठक में शामिल होंगे, जो दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने की कोशिशों का हिस्सा है।

वांग यी से मुलाकात का 25वां दौर

सूत्रों के मुताबिक डोभाल के मंगलवार को स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव मैकेनिज्म के तहत अपने चीनी समकक्ष और विदेश मंत्री वांग यी से मिलने की उम्मीद है। यह बातचीत का 25वां दौर होगा। इस मैकेनिज्म को 2003 में 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा पर विवाद को सुलझाने के लिए एक रूपरेखा तैयार करने के मकसद से बनाया गया था।


जिनपिंग की भारत यात्रा से पहले?

डोभाल का यह दौरा इसलिए भी बहुत अहम है, क्योंकि यह अगले महीने नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा से ठीक पहले हो रहा है। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि जिनपिंग 12-13 सितंबर को होने वाले इस शिखर सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं।

कब हुई थी दोनों की पिछली मुलाकात

अगर BRICS सम्मेलन में जिनपिंग भारत आते हैं तो यह सात सालों में उनकी भारत की पहली यात्रा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी की पिछली मुलाकात अगस्त 2025 में चीन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी।

LAC में बनी थी टकराव की स्थिति

यह बातचीत ऐसे समय में हो रही है, जब हाल ही में 'लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल' (LAC) के अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच तनाव की स्थिति बनी थी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को एक मीडिया कार्यक्रम में फिर से कहा कि सीमा पर हालात ही भारत-चीन के बीच कुल मिलाकर रिश्तों की दिशा तय करेंगे।

भारत-चीन के रिश्तों का जिक्र

एस जयशंकर ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि 2020 की गर्मियों और 2024 की शरद ऋतु के बीच हमने बहुत मुश्किल दौर देखा और यह मुख्य रूप से सीमावर्ती इलाकों की स्थिति का नतीजा था। उन्होंने LAC के लद्दाख सेक्टर में चार साल से ज्यादा समय तक चले सैन्य टकराव का जिक्र किया, जिसने दोनों देशों के रिश्तों को छह दशकों के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा दिया था।
अक्षय श्रीवास्तव

लेखक के बारे मेंअक्षय श्रीवास्तवअक्षय श्रीवास्तव, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मार्च 2025 में उन्होंने टाइम्स समूह का डिजिटल विंग नवभारत टाइम्स (NBT Digital) ज्वाइन किया। यहां अक्षय न्यूज टीम का हिस्सा हैं और राष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ दिल्ली और अपराध से जुड़े समाचारों का संपादन और क्यूरेशन करते हैं। समय-समय पर वह फील्ड रिपोर्टिंग में भी उतरते हैं। अक्षय ग्राउंड पर जाकर खबरों के पीछे छिपी कहानी को निकालने में रुचि रखते हैं। अपने 13 साल के पत्रकारिता के अनुभव में अक्षय ने रिपोर्टिंग के साथ-साथ डेस्क पर भी कई जिम्मेदारियां संभाली हैं। अक्षय ने साल 2019 और 2024 की राजनीति के निर्णायक लोकसभा चुनाव भी कवर किए हैं। करियर के दौरान अक्षय ने प्रिंट मीडिया में एक लंबी पारी खत्म कर साल 2018 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा। यहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता का शुरुआती काम सीखा। इसके बाद वह दैनिक भास्कर के डिजिटल सेक्शन में काम करने लगे। यहां उन्होंने जीके सेक्शन की जिम्मेदारी संभाली। आज तक में कार्य के दौरान अक्षय ने कनमैलियों पर एक एक्सक्लूसिव स्टोरी की, जो चर्चा का विषय रही। नवभारत टाइम्स में वह कफ सिरप पीकर अपने बच्चे गंवाने वाले परिवारों तक पहुंचे और उनका दर्द जाना। पत्रकारिता का अनुभव अक्षय का पत्रकारिता करियर हिंदी अखबार दैनिक नव भारत भोपाल के साथ साल 2013 में बतौर ट्रेनी शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश से प्रकाशित राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर में 2014 से 2016 तक उप-संपादक के रूप में कार्य किया। 2016 से 2018 तक अक्षय ने दैनिक हरिभूमि समाचार पत्र में बतौर उप-संपादक काम किया। साल 2018 में दैनिक भास्कर के साथ उन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद जनवरी 2022 में AajTak डिजिटल के साथ जुड़े और मार्च 2015 तक होम पेज पर अपनी सेवाएं दीं। अक्षय ने एशिया के पहले पत्रकारिता विश्वविद्यालय माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से बीएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) और एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) की पढ़ाई की है। विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान वह कई प्रतियोगताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें
Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर