गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ेंNavbharat Times

Prabhas Health Update: सर्जन ने शेयर की फोटो, ‘निजी त्याग’ की बात सुन चिंता में प्रभास के फैंस- सब ठीक तो है

Contributed byअदिति राठौर Edited byएनबीटी डेस्क|नवभारतटाइम्स.कॉम
Subscribe

प्रभास की सेहत को लेकर फैंस चिंतित हैं। हैदराबाद के ऑर्थोपेडिक सर्जन केजे रेड्डी ने एक्टर के साथ फोटो शेयर कर उनकी सेहत और ‘निजी त्याग’ का जिक्र किया। जिसके बाद फैंस ने उनके स्वास्थय को लेकर कमेंट किए।

Orthopaedic surgeon KJ Reddy taking care of Prabhas medically
ऑर्थोपेडिक सर्जन केजे रेड्डी ने प्रभास के साथ शेयर की फोटो, चिंता में हैं प्रभास के फैंस, ‘निजी त्याग’ की कही बात
हॉलीवुड के पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास के फैंस को उनके स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता सताने लगी है। वजह एक सर्जन का सोशल मीडिया पोस्‍ट है। 'स्‍प‍िरिट' और 'फौजी' जैसी फिल्‍मों की शूटिंग के दौरान प्रभास को कई बार चोट लगने की खबरें सामने आई थीं। अब सर्जन के पोस्‍ट के बाद 'बाहुबली' और 'सालार' के एक्टर को लेकर फैंस परेशान हो गए हैं। सर्जन केजे रेड्डी ने अपने पोस्‍ट में प्रभास के 'निजी त्‍याग' की भी बात की है।

हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक सर्जन केजे रेड्डी ने इंस्‍टाग्राम पर प्रभास के साथ फोटो पोस्ट की है। फैंस की चिंता इसलिए भी कि फिल्मों की शूटिंग के दौरान प्रभास को कई बार गंभीर चोट लग चुकी हैं। बीते दिनों ही अपकमिंग फिल्म Fauzi की शूटिंग के दौरान भी एक्‍टर को चोट लगी थी और इस कारण शूट रोकना पड़ा था।


प्रभास के बारे में सर्जन केजे रेड्डी ने किया पोस्ट

हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक सर्जन केजे रेड्डी घुटने, हिप और स्पोर्ट्स इंजरी के एक्सपर्ट हैं, जिन्हें 35 साल से ज्यादा का अनुभव है और उन्होंने 1 लाख से ज्यादा सर्जरीज की हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रभास के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'कुछ लोग अपनी सफलता से प्रेरित करते हैं, तो कुछ लोग अपने विनम्र स्वभाव से गहरी छाप छोड़ते हैं।'


'कुछ लोग अपनी सफलता से प्रेरित करते हैं, तो कुछ लोग अपने विनम्र स्वभाव से गहरी छाप छोड़ते हैं।'
ऑर्थोपेडिक सर्जन केजे रेड्डी

केजे रेड्डी ने प्रभास को बताया जमीन से जुड़े, मिलनसार और नेक इंसान

ये बताते हुए कि वो प्रभास का मेडिकल इलाज कर रहे हैं, उन्होंने आगे कहा, 'प्रभास को जानना और उनकी सेहत की देखभाल की जिम्मेदारी मिलना खुशी की बात है। इतनी बड़ी सफलता के बावजूद, वह बहुत ही जमीन से जुड़े, मिलनसार और नेक इंसान हैं। उनका पॉजिटिव नजरिया और शानदार स्वभाव उन्हें सच में खास बनाता है। उनके लिए हमेशा सफलता, अच्छी सेहत और खुशी की कामना करता हूं।'


सर्जन ने फोटो पोस्ट कर लिखी गहरी बात

फोटो में प्रभास डॉक्टर के साथ मुस्कुराते हुए खड़े नजर आ रहे हैं। सर्जन ने फोटो पर लिखा, 'सफलता से परे प्रेरणा,' और आगे कहा, 'जब भी आप किसी सफल व्यक्ति को देखते हैं, तो आपको सिर्फ उनकी सार्वजनिक उपलब्धियां दिखती हैं, उन तक पहुंचने के लिए किए गए निजी त्याग कभी नहीं दिखते।'

प्रभास की सेहत को लेकर फैंस परेशान

फैंस ने तुरंत पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जाकर पूछा कि क्या प्रभास ठीक हैं। एक फैन ने कमेंट किया, 'प्रभास अन्ना को क्या हुआ?' दूसरे ने लिखा, 'हमारे अन्ना कितने अच्छे लग रहे हैं, बस उनके स्वस्थ रहने से ही हम खुश हैं।' एक और फैन ने इसी तरह लिखा, 'प्रभास अन्ना का स्वस्थ रहना ही काफी है।' कई और लोगों ने भी ऐसे ही कमेंट किए।

फैंस ने दिखाई प्रभास के लिए चिंता

एक फैन ने कमेंट किया, 'बस आप स्वस्थ रहें और आपके पैर की चोट पूरी तरह ठीक हो जाए, हम यही चाहते हैं।' वहीं एक और फैन ने गुजारिश की, 'प्लीज, पहले अपना ध्यान रखें...मेरी बात मानिए, फिल्में बाद में कर लीजिएगा...अभी आप आराम करें...अगर आप ठीक रहेंगे तो सब ठीक रहेगा...आप ठीक रहेंगे तभी तो फैंस का मनोरंजन कर पाएंगे, प्लीज समझिए।'

प्रभास को सालों से है घुटने की समस्या, फिर लगी चोट

प्रभास को कई सालों से घुटने की समस्या है, जिसके लिए उनकी दो सर्जरी भी हो चुकी हैं। फरवरी में, सेट पर उन्हें फिर से चोट लग गई थी। एक्टर अभी संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट'और हनु राघवपुडी की 'फौजी' की शूटिंग कर रहे हैं। उनके पास नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 AD' का सीक्वल भी है।
एनबीटी डेस्क

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें
Entertainmentकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर