Please enable javascript.Mamata Banerjee,ममता बनर्जी - mamata-banerjee-205 - Navbharat Times

ममता बनर्जी

भवानीपुर|पश्चिम बंगाल|AITC|LOST

ममता बनर्जी पिछले 15 साल से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं। 50 साल की राजनीतिक अनुभव के कारण वह चुनावी राजनीति में बीजेपी के लिए सबसे कुशल विपक्षी नेता हैं। बंगाल में बीजेपी उनके विपक्ष में है। आज मतगणना के साथ यह साफ हो जाएगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ में जाएगी। भवानीपुर सीट पर सभी की नजरें टिकी हैं। जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी टीएमसी (TMC) एक बार फिर मैदान में उतरी हैं।

  • 2026
  • 2021
राजनीतिक जानकारी
पूरा नामममता बनर्जी
पार्टीAITC
राज्यपश्चिम बंगाल
निर्वाचन क्षेत्रभवानीपुर
इलेक्शन ईयर2026
इलेक्शन टाइपविधानसभा चुनाव
व्यक्तिगत जानकारी
लिंगF
आयु71
शिक्षाPost Graduate
अपराधीय अभियोग0
चल संपत्ति15.4Lac
अचल संपत्ति0
कुल संपत्ति15.4Lac
स्वयं की आय23.2Lac
देनदारी0
कुल आय23.2Lac
व्यवसायSocial Work & Politics
पैन नंबर दिया क्या (हां, नहीं)हां
Disclaimer:This Data is provided by the Association for Democratic Reforms (ADR) | MyNeta and sourced from election affidavits available in the public domain of the Election Commission of India.
ममता बनर्जी से जुड़ी जानकारी

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के लिए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण है। 20 मई 2011 से लगातार तीन बार वह टीएमसी सरकार की हैट्रिक लगा चुकी हैं। वह खुद भवानीपुर से तीन बार लगातार जीत चुकी हैं। इसी इलाके में उनका पैतृक घर भी है। कांग्रेस से राजनीतिक पारी शुरू करने वाली ममता बनर्जी बंगाल में ममता दीदी के नाम से मशहूर हैं।

1976 से राजनीतिक यात्रा शुरु करने वाली ममता बनर्जी ने 1984 में मशहूर राजनेता सोमनाथ चटर्जी को जाधवपुर से हराकर तहलका मचा दिया था। 1989 में वह चुनाव हार गईं, मगर 1991 में उन्होंने कोलकाता साउथ सीट से संसद में वापसी की। इसके बाद वह लगातार 2009 तक सात बार लोकसभा के लिए चुनी गईं। सत्ता का पहला स्वाद उन्होंने नरसिम्हा राव मंत्रिमंडल में मंत्री के तौर पर चखा था। 1997 में उनके कांग्रेस पार्टी में मतभेद होने लगे और उन्होंने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस नाम से नई पार्टी बना दी।

1998, 1999 के लोकसभा चुनाव में वह एनडीए में शामिल हुई और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रेल, कोयला मंत्रालय की कैबिनेट मंत्री बनीं। आज भी लालू यादव से संसद में उनकी नोकझोंक को याद किया जाता है। 2001 के बंगाल चुनाव के बाद वह एनडीए से बाहर हो गईं और राज्य में अपने दम पर कांग्रेस से मुख्य विपक्षी दल का दर्जा छीन लिया। 2011 में उन्होंने वाममोर्चे की सरकार को हराकर पहली बार रायटर्स बिल्डिंग में कब्जा किया। इस चुनाव में उनका मुकाबला बीजेपी से है। 2021 के चुनाव में वह दो चुनाव क्षेत्रों नंदीग्राम और भबानीपुर से चुनाव लड़ीं। उन्हें नंदीग्राम से हार का सामना करना पड़ा था।

ममता बनर्जी अविवाहित हैं उनकी पार्टी के लोग उन्हे दीदी (बड़ी बहन) के नाम से पुकारते हैं। ममता बनर्जी ने अपनी पढ़ाई कोलकाता से ही पूरी की है। जोगमाया देवी कॉलेज से ममता बनर्जी ने इतिहास में ऑनर्स की डिग्री ली है। इसके अलावा कलकत्ता विश्वविद्यालय से इस्लामिक इतिहास में मास्टर और श्रीशिक्षायतन कॉलेज से बीएड की डिग्री ली है।

ममता बनर्जी के चुनाव परिणाम 

वर्षचुनावख़िताबक्षेत्रपरिणाम
2026पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावविधायकभवानीपुर
lost
2021पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावविधायकनंदीग्राम
lost

ममता बनर्जी के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार

  • 2026
  • 2021
विधानसभा क्षेत्र : भवानीपुर (पश्चिम बंगाल)
ममता बनर्जी58,812
AITClost
प्रत्याशी नामवोट्सनतीजे
अधिकारी सुवेन्दु73,917
BJPwon
श्रीजीब बिस्वास3,556
CPI(M)lost
प्रदीप प्रसाद1,257
CONGlost
नोटा829
NOTAlost
सुभ्रत बोस306
INDlost
अनुमिता शॉ219
SUCI(C)lost
शेख साफी अहमद142
INDlost
नारायण दास84
INDlost
मुमताज अली79
INDlost
मनिका मुखर्जी73
BNARPlost
सफर शेख71
INDlost
मलय गुहा रॉय68
INDlost

न्यूज़